{"_id":"69550d465c1d7e875f062e05","slug":"man-accused-of-bringing-girls-from-another-community-to-his-rented-room-in-pilibhit-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक पर किराये के मकान में दूसरे समुदाय की युवतियों को लाने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक पर किराये के मकान में दूसरे समुदाय की युवतियों को लाने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 31 Dec 2025 05:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Dec 2025 05:17 PM IST
सार
पीलीभीत में राष्ट्रीय शेर सेना के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक किराये के मकान में दूसरे समुदाय की युवतियों को लेकर आता है। उसकी गतिविधियों पर संदेह जताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में एक युवक पर किराये के मकान में अलग-अलग युवतियों को लाने का आरोप लगाकर राष्ट्रीय शेर सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी शनि सागर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले में ही उसके घर के सामने मोहम्मद कैफ का मकान है। मकान में कई किरायेदार रहते हैं। उसी मकान में मो आरिफ भी किराये पर रहता है। आरोप है कि आरिफ रोजाना अलग-अलग युवतियों को लाता रहता है। इसमें गैर समुदाय की युवतियां भी होती हैं।
विज्ञापन
आरोप: 29 दिसंबर को युवती को लाया था युवक
आरोप है कि 29 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे आरोपी फिर एक युवती को लाया। जिसके माथे पर टीका लगा था। इस पर उसने मामले की सूचना राष्ट्रीय शेर सेना के पदाधिकारियों को दी। इसपर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इससे तनाव की स्थिति भी है। यह भी कहा गया कि विरोध करने पर आरोपी लोगों को जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।