फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mallya guarantor case Communications to Modi

माल्या गारंटर मामले को  मोदी तक पहुंचाऊंगी 

Sun, 22 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 22 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mallya guarantor case Communications to Modi
सभा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि विजय माल्या के चक्कर में बिलसंडा क्षेत्र के किसान मनमोहन सिंह की हुई फजीहत मामले को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में लाएंगी। उनका पूरा प्रयास होगा कि आगे कोई अन्य किसान परेशान न हो सके। उन्होंने महिला सुरक्षा के सवाल पर यूपी की सपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसका रवैया महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शहर के शंकर साल्वेंट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि किसान मनमोहन के साथ बैंक ने भद्दा मजाक किया है। इससे उसका पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजरा है। बैंक की यह कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराएंगी। उनका प्रयास होगा कि इस मामले की गहराई से जांच हो और जिस स्तर पर यह गलती हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई हो। मेनका गांधी ने आशंका जताई कि माल्या को हुए लोन में फर्जीवाड़ा भी हो सकता है। इसलिए वह इसकी गहराई से जांच कराने का प्रयास करेंगी, जिससे मनमोहन सिंह जैसा दूसरा कोई निरीह व्यक्ति परेशान न हो सके।
विज्ञापन


मोबाइल बनेगा महिला उत्पीड़न में मददगार
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने महिला सुरक्षा के बहाने यूपी सरकार पर यहां निशाना साधा। मेनका ने कहा कि उत्पीड़न की शिकार महिलाएं जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाती हैं तो अक्सर पुलिस उनसे ठीक व्यवहार नहीं करती। इसकी तमाम शिकायतें मिलती हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न आदि की घटनाओं को रोकने के केंद्र सरकार एक जनवरी से हर मोबाइल में एक पैनिक बटन की व्यवस्था कर रही है, जिसके दबाते ही पुलिस अलर्ट हो जाएगी और मौके के लिए रवाना हो जाएगी। इसके अलावा महिला के इर्द-गिर्द के दस मोबाइलों पर भी महिला को बचाने के लिए अलार्म बजेगा। हर गांव में एक महिला वालिंटियर भी रखीं जाएंगी। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धि पुस्तिका का किया विमोचन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने यहां सुबह अपने संसदीय क्षेत्र में पिछले दो सालों में कराए गए विकास कार्यों के साथ-साथ महिलाओं व बेरोजगार युवकों के लिए किए गए कार्यों पर आधारित 17 पृष्ठ की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed