{"_id":"6856f453cd0591c56f0052f6","slug":"make-breakers-on-both-sides-of-pulleys-and-put-signs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138264-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलियों के दोनों तरफ बनाएं ब्रेकर, लगाएं संकेतांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलियों के दोनों तरफ बनाएं ब्रेकर, लगाएं संकेतांक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आयुक्त ने शनिवार को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई पुलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि पुलियों के निर्माण के दौरान दोनों तरफ ब्रेकर बनाने के साथ ही वहां संकेतांक लगाए जाएं। जिससे आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को माधोटांडा-कलीनगर-शाहगढ़-असम मार्ग पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई पुलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से निर्माण कार्य को आवंटित हुई धनराशि की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलियों के मरम्मत का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से सचिव व राहत आयुक्त को भेजा जा चुका है। हालांकि अभी स्वीकृत नहीं हुआ है।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि पुलिया पर ब्रिक बैट्स के ऊपर पत्थर डालकर कुटाई की जाए, ताकि आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके साथ उन्होंंने निर्देश दिए कि पुलियों को दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, संकेतांक लगाने के साथ ही दोनों ओर बल्ली लगाईं जाएं। जिससे रात के समय आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।