{"_id":"62781335db187c28c47092b7","slug":"mahof-range-personnel-recovered-74-turtles-from-three-kattas-pilibhit-news-bly4841685165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोफ रेंज के कर्मियों ने तीन कट्टों से बरामद किए 74 कछुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोफ रेंज के कर्मियों ने तीन कट्टों से बरामद किए 74 कछुए
विज्ञापन
कलीनगर। महोफ रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को बड़ी सफलता हासिल हुई। उत्तराखंड बॉर्डर के नजदीक पहुंचने पर संदिग्ध लोगों की मौजूदगी मिलने पर घेराबंदी की गई। बाइक छोड़ शिकारी मौके से भाग गए। आसपास मिले तीन कट्टों की तलाशी लेने पर करीब 74 कछुए बरामद हुए हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज का जंगल उत्तराखंड की सुरई रेंज के जंगल से मिला हुआ है। खुली सीमा होने के चलते शिकार की घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। इधर, रविवार को महोफ रेंजर वजीर हसन वन कर्मियों के साथ बाउंड्री गस्त में जुटे थे। उत्तराखंड के कंपार्टमेंट ककरा 115 के निकट पहुंचते ही कुछ संदिग्ध लोगों की चहलकदमी दिखाई दी।
घेराबंदी करने पर शिकारी बाइक और मौजूद सामान छोड़कर भाग गए। बाइक के आसपास तीन कट्टे बरामद हुए। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि कट्टों में करीब 74 कछुए बरामद किए गए हैं। जिसे कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। मामले से जुड़े कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है।