फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahi Nursing Home sealed after uproar over maternal death

Pilibhit News: प्रसूता की मौत पर हंगामे के बाद माही नर्सिंग होम सील

Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mahi Nursing Home sealed after uproar over maternal death
माधौटाड़ा में महिला की मौतू के बाद बंद किया गया  निजी अस्तपताल । संवाद
कलीनगर। प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माधोटांडा के माही नर्सिंग होम को सील कर दिया है। गांव लोहरपुरी निवासी मोहन की पत्नी की नर्सिंग होम में प्रसव के बाद मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लोहरपुरी निवासी गोधन लाल के पुत्र मोहन ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए बुधवार को माधोटांडा कस्बे के माही नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। रात में महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने मामले की सूचना सीएमओ को दे दी।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार दोपहर नर्सिंग होम पहुंची और जांच-पड़ताल कर लौट गई। शाम को टीम फिर पहुंची और नर्सिंग होम सील कर दिया। नर्सिंग होम के संचालक और चिकित्सक से अभिलेख मांगे गए हैं। इस मामले में महिला के परिवार की तरफ से शुक्रवार शाम तक लिखित शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
माही नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत होने की जानकारी मिली थी। इस पर पूरनपुर के चिकित्साधिकारी को मौके पर भेजकर अस्पताल सील करा दिया गया है। अस्पताल के पंजीकरण आदि अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed