{"_id":"17807a3d30c9d6943967bccbb76fd06b","slug":"mahatma-performing-demanding-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग
Bisalpur
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
गांव मुसेली के महात्मा राममूर्ति वर्मा ने कई समर्थकों के साथ तहसील परिसर में चुनावी रंजिश को लेकर बेवजह परेशान करने वाले कुछ लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एसडीएम के न मिलने पर लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
गांव मुसेली के महात्मा राममूर्ति वर्मा मंगलवार को अपने कुछ समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और कुछ लोगों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गांव के कुछ लोग चुनावी रंजिश को लेकर बेवजह परेशान कर रहे हैं और गांव से भगाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम बीपी सिंह के नहीं मिलने पर लोग आधा घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कर लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में रामबहादुर, इंद्रजीत, कृष्ण पाल, माखन लाल, गोपीराम, राजू, झब्बू लाल और राममूर्ति लाल शामिल थे।
विज्ञापन