फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maharishi Valmiki came attired do lal ride

सज धज कर निकली महर्षि वाल्मीकि की सवारी

Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki came attired do lal ride
सज धज कर निकली महर्षि वाल्मीकि की सवारी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जिले भर में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। शहर में भी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गोष्ठियां कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्तियों में सजावट की गई। वाल्मीकि मंदिरों में भी रामायण पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। मोहल्ला नखासा से महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। इसे पूर्व मंत्री राज राय सिंह ने रवाना किया। शोभायात्रा गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, जाटों का चौराहा, लेखराज चौराहा, नई बस्ती चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा होते हुए पुन: मोहल्ला नखासा में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम दरबार, लवकुश, भगवान शंकर, मां काली का अखाड़ा आदि झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विकास वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, अमरकिशोर, वाल्मीकि जनविकास मंच के जिलाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, कपिल वाल्मीकि, विजयपाल, विनीत वाल्मीकि, धर्मेंद्र, राकेश, अरुण, संदीप, विनय, दिनेश, रिंकू, जग्गोदेवी, मुकेश, नन्हेलाल, विकास, मुकुल, सोनू, विवेक, भरत, सुनील पाराशर, मयंक कुमार आदि शामिल रहे। इधर महर्षि वाल्मीकि सेना के कैंप कार्यालय पर हुई गोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि आदि वक्ताओं ने सभी से एकजुटता का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील वाल्मीकि, नगराध्यक्ष अभिषेक वाल्मीकि ने भी विचार रखे। गोष्ठी के बाद पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का फल बांटे।  इस मौके पर दिनेश वाल्मीकि, राजपाल, मोहित, सौरभ, शिवेंद्र, रवि, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमरिया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने झांकियां सजाई और पूजा अर्चना की। इस मौके पर महेंद्र वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, हरबंस लाल, धर्मपाल, रवि,करन, विक्की, सुनील, राजेंद्र, सुमित, अमर महेश, रामआसरे, सोमपाल, अमित, अनिल, मक्खनलाल, राम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा मोहल्ला दुबे स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर दुर्गाप्रसाद, पानी की टंकी, मठिया नाथ चौराहा, बड़ा स्थल, होती हुई पुन: महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजे, डीजे, और सीता हरण, श्रीकृष्ण राधा, मां दुर्गा, सरस्वती, लवकुश, और महर्षि बाल्मीकि देवी देवताओं की झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। शोभा यात्रा जिन जिन रास्तों से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। शोभा यात्रा से पहले भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ईओ सुरेद्र प्रताप, जयराम भोजवाल, आशु भारद्वाज, राजेंद्र कश्यप, शिवेंद्र शुक्ला, अशोक दीक्षित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। शोभा यात्रा के साथ आयोजन समिति के लोग चल रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद था। शोभा यात्रा की व्यवस्था में रामसरन वाल्मीकि, हरीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, दिनेश कुमार, मिथुन, दीपक, उमेश, लल्लूलाल, दिलीप, अनूप, गुलविंदर, केशव, सोनपाल, रामदुलारे और अशर्फी लाल समेत तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed