{"_id":"5703c0d64f1c1ba427c8110d","slug":"maharishi-kashyap-s-jubilee-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाज की ओर से कराया गया एक कन्या का विवाह
कश्यप समाज की ओर से महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर एक कन्या का भी विवाह कराया गया।
शहर के एक बारात घर में महर्षि कश्यप सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दीननाथ ने महर्षि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को अपनी बुराईयां और आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सरकारी की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का भी आह्वान किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान हैं इसलिए हम सभी को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को छोड़कर अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर देना चाहिए। इस मौके पर संस्था की ओर से एक कन्या को विवाह कराया गया। विवाहोपरांत सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनिल कश्यप, घनश्याम, महेंद्र कश्यप, राजेंद्र, बाबूराम, श्यामबाबू सहित कई लोग थे।