{"_id":"6326127edda007449c7935e6","slug":"mahant-attacked-the-young-man-with-a-sword-pilibhit-news-bly497908566","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद महंत ने युवक पर कर दिया तलवार से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद महंत ने युवक पर कर दिया तलवार से वार
सार
मामूली कहासुनी के बाद गांव रौतापुर निवासी रामनिवास पर एक महंत ने तलवार से वार कर दिया।मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने के बाद रामनिवास को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विस्तार
बिलसंडा (पीलीभीत)। मामूली कहासुनी के बाद गांव रौतापुर निवासी रामनिवास पर एक महंत ने तलवार से वार कर दिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने के बाद रामनिवास को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव रौतापुर निवासी धनवीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामनिवास उर्फ गब्बर शनिवार दोपहर गांव मझगवां में एक आढ़त पर गया था। कुछ देर बाद वहां एक महंत आकर बैठ गए। सभी लोग आपस में वार्ता कर रहे थे। तभी महंत का चालक आया और उनके कान में कुछ कहा। चालक की बात सुनते ही महंत आगबबूला हो गए और जातिसूचक गालीगलौज कर रामनिवास को अपमानित करने लगे।
तलवार से प्रहार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। सिर में तलवार लगने से रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। गंभीर हालत में रामनिवास को बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
एसओ अचल कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।