फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahant announces decision to take Samadhi due to the failure to renovate the temple in Pilibhit

Pilibhit News: देवस्थल का जीर्णोद्धार न होने से महंत नाराज, मांग पूरी न होने पर समाधि लेने का किया एलान

Sun, 07 Jun 2026 06:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 06:12 PM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा में मझगंवा स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के जीर्णोद्धार की मांग पूरी न होने पर महंत सत्यगिरि ने जीवित समाधि लेने का निर्णय लिया है। वे तीन सप्ताह से अनशन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahant announces decision to take Samadhi due to the failure to renovate the temple in Pilibhit
महंत ने किया समाधि लेने का एलान - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा नगर से सटे गांव मझगवां में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। महंत सत्यगिरि ने मंदिर जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। वे सरकारी व्यवस्था से इतने नाराज हैं कि उन्होंने समाधि लेने का निर्णय लिया है। रविवार को समाधि तैयार कर ली गई। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में संत पहुंच गए। समाधि स्थल पर संतों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया। महंत समाधि कब लेंगे, यह बात सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन


महंत सत्यगिरि ने बताया कि श्री लंगड़े बाबा देवस्थल प्राचीन स्थल है। वर्तमान में देव स्थल के वह इसकी देखरेख करते हैं। महंत इसका जीर्णोद्धार कराने के साथ ही पक्का रास्ता बनवाने और पुलिया निर्माण और वहां पर मॉडल शौचालय निर्माण की मांग कई माह से कर रहे हैं। पूर्व में भी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वह अनशन पर बैठ चुके हैं। बाद में अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। आरोप है कि अनशन समाप्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने फिर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


अभी तक कोई कार्य न होने से नाराज महंत तीन सप्ताह से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगर जीर्णोद्धार कार्य नहीं किया गया तो वह जीवित ही समाधि ले लेंगे। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के कई संत, महात्मा आश्रम पर एकत्र हो गए। समाधि स्थल तैयार किया गया। रविवार को समाधि स्थल पर भूमि पूजन किया। हालांकि महंत सत्यगिरि ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कब समाधि लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed