फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahadanis donated blood to save the lives of others

महादानियों ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान

Sat, 02 Oct 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mahadanis donated blood to save the lives of others
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शाम चार बजे तक दस रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे हुआ। सबसे पहले सिंचाई विभाग कार्यरत राजेश कुमार ने रक्तदान किया। शिविर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह, सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह ने रक्तदाताओं को उत्साहर्वधन किया। कहा कि जिले में इस महादान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इससे बड़ा कोई अन्य दान नहीं हो सकता। अन्य लोगों को भी इसकेे लिए आगे आना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरुभाग सिंह ने रक्तदान कर लोगों की हौसलाअफजाई की। शिविर के दौरान बिलसंडा थाने से विभागीय कार्य से आए एसआई सुंदर सिंह ने लोगों को रक्तदान करते देखा, तो वह भी खुद को नहीं रोक पाए। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रक्तदान किया। बताया कि पहली बार रक्तदान किया है। अच्छा महसूस हो रहा है। हमारे एक यूनिट से किसी की जान बचती है। तो इससे बड़ा पुण्य दूसरा नहीं है। शाम चार बजे तक दस लोगों ने रक्तदान किया। कुछ लोगों को दिक्कत होने पर वापस कर दिया गया था। महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उत्साहित रक्तदानी बोले- रक्तदान सबसे बड़ा दान
रक्तदानी राजेश कुमार का कहना था कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आती है। सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि रक्तदान परोपरकार की श्रेणी में सबसे बड़ा दान है। एसआई सुंदर सिंह का कहना था कि रक्तदान करने के कई फायदे होते हैं। ग्राम प्रधान इमरान खान ने कहा कि रक्तदान किसी के जीवन को बचाता है। हरप्रीत ने कहा कि अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। गुरुभाग सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। माजिद खान ने कहा कि ब्लड की जरुरत किसी को भी पड़ सकती है। इसी बात को ध्यान रखकर हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। फरहद खान ने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। अजय राठौर ने कहा कि हर वर्ग धर्म के लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने शिविर में किया रक्तदान
1. राजेश कुमार
2. सिद्धांत मिश्रा
3. सुंदर सिंह
4. इमरान खान
5. हरप्रीति सिंह
6. गुरुभाग सिंह
7. माजिद खान
8. फरहद खान
9. अजय राठौर
10. अबसार अहमद
टीम में ये रहे शामिल
राजकीय रक्तकोष प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, लैब टेक्नीशियन दिग्वियज आर्या, डीईओ मनोज कुमार यादव, डिस्ट्रिक काउंसलर अमरीन फातमा, जाकिर हुसैन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed