फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Magic driver broke the barrier of Gauhania crossing, long jam occurred

Pilibhit News: मैजिक चालक ने गौहनिया क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ा, लगा लंबा जाम

Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Magic driver broke the barrier of Gauhania crossing, long jam occurred
गौहनिया रेलवे क्रांसिग पर लगा जाम। संवाद
पीलीभीत। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को गुजारने के लिए बंद की जा रही रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को मैजिक चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। गेटमैन ने तुरंत ही सूचना कंट्रोल रूम को दी, इसके बाद एक बैरियर को बंद कर धीमी गति से ट्रेन को वहां से गुजारा गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




मामला माधोटांडा रोड स्थित गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग का है। बुधवार की शाम तीन बजे पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर के लिए रवाना हो रही थी। गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कर्मचारी बैरियर बंद कर रहा था। निकलने की जल्दबाजी में एक मैजिक चालक ने क्रॉसिंग बंद होते समय मैजिक को निकालना चाहा।
विज्ञापन

टक्कर लगने से एक ओर का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पश्चिम साइड का बैरियर पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया। वहीं पूर्व साइड का बैरियर लग गया। पूरा बैरियर ना लगने की वजह से बैरियर पर लगा सायरन बजने लगा, इससे वहां खलबली मच गई। क्रॉसिंग पर तैनात कर्मचारी ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों और कट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने चालक व मैजिक को पकड़ लिया। इसकेे बाद वहां पर अस्थायी व्यवस्था कर ट्रेन को धीमी गति से निकला गया। ट्रेन करीब पांच मिनट के लिए प्रभावित भी हुई। मामले की जानकारी लगते ही आरपीएफ के एसएसआई जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसएसआई जितेंद्र ने बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


बैरियर खराब होने से दोनों
साइडों में लगा लंबा जाम
बैरियर खराब होने की वजह से भारी वाहन वहां से नहीं निकल पा रहे थे। इससे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे के बाद वहां का यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सका।

गौहनिया रेलवे क्रांसिग पर लगा जाम। संवाद

गौहनिया रेलवे क्रांसिग पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed