{"_id":"35dc6e29642594cb5067c6024bb98d72","slug":"maggi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में मैगी समेत तीन के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में मैगी समेत तीन के भरे नमूने
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मेें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, सुपरवाइजर नदीम खान ने नगर में छापेमारी की। छापा मार कार्रवाई के बाद सुपरवाइजर नदीम ने बताया कि नगर के संजय गांधी मार्ग से संजय एजेंसी से मैगी के, स्टेशन चौराहा पर लक्ष्मी एजेंसी से पारले बिस्कुट और राजू फौजी की दुकान से पीके नमकीन के नमूने भरे गए। स्टेशन चौराहा पर बिक रहे सड़े फलों को फेंकवाया गया। साथ ही दुबारा सड़े फल की बिक्री होती मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। छापा मार कार्रवाई से कुछ व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन