फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   madhayamik shikshak sangh

माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन

Fri, 30 Jan 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुभाषचंद्र शर्मा द्वारा संगठन का सहयोग न करने से खिन्न होकर माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर स्थित शिविर कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जगदीश बाथम की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा गया कि प्रदेशीय संगठन द्वारा वर्तमान राज्य सरकार व पिछली मायावती सरकार के समक्ष शिक्षकों की मांगों को न तो सार्थक रुप से उठाया गया और न ही आठ वर्षों से परिणाम प्राप्त हुए। असहयोग व उपेक्षापूर्ण व्यवहार के चलते जिला संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व वाले संगठन से अपनी संबद्धता समाप्त कर सर्वसम्मति से माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि इस संगठन की सभी निर्वाचित इकाइयां, तहसील शाखाएं व जिला कार्यकारिणी पूर्व की भांति यथावत रहेंगी। बैठक में 11 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया जो अन्य प्रदेशीय संगठनों के प्रस्तावों पर विचार कर निर्णय लेगी। समिति में जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त मंत्री और तीनों तहसील अध्यक्षों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर के प्रधानाचार्य रामप्रसाद सरोज के साथ विद्यालय प्रबंधक द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की भी निंदा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में जिलामंत्री रामेश्वर प्रसाद गंगवार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाल गंगवार, सखावतउल्ला खां, मुनीशचंद्र शर्मा, कालीचरन गंगवार, जगदीश बहादुर गंगवार, योगेश कुमार, रामप्रसाद सरोज, दिनेश कुमार, अशोक मिश्रा, रमेशचंद्र, चंद्रपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed