फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   maatra vandana yojana

मातृ वंदना योजना का लाभ देने के लिए शासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
maatra vandana yojana
पीलीभीत। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए शासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। अगर उन्हें योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यही नहीं योजना की पूरी जानकारी भी ली जा सकती है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम मैनेजर मोहम्मद नाजिर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना में लाभार्थियों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर से हेल्पलाइन नंबर 7998799804 जारी किया गया है। यदि किसी को योजना का लाभ पाने में परेशानी हो रही या फिर कोई असुविधा हो तो सीधे हेल्पलाइन नंबर पर बात कर समस्या बता सकते हैं। इस योजना में पहली बार में गर्भवती होने वाली महिला को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रसव से पहले कम से कम एक जांच होने पर (गर्भावस्था के छह माह बाद) दूसरी किश्त के रूप में दो हजार रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किश्त के रूप में दो हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। गर्भवती महिलाएं सीएचसी या पीएचसी पर संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। पंजीकरण के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, मां के बैंक अकाउंट (पासबुक की फोटो कॉपी) की डिटेल देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed