{"_id":"5e6925ca8ebc3eeb546f4ad7","slug":"maa-purnagiri-mela-pilibhit-news-bly3990459191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि मेला शुरू, ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि मेला शुरू, ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली के अगले दिन उत्तराखंड के चंपावत में हर साल लगने वाला मां पूर्णागिरि मेला शुरू हो गया। पहले दिन ही श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाने लगे। इसके चलते रोडवेज बस अड्डे और रेलवे जंक्शन पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक दिखी। हालांकि परिवहन निगम ने चार अतिरिक्त बसें शुरू कर दी हैं। रेलवे की ओर से पहले दिन मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चली।
उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां मां पूर्णागिरि धाम नौ शक्ति पीठों में से एक है। यहां हर वर्ष देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचते हैं। अधिकतर मेलार्थी पीलीभीत रेलवे स्टेशन या यहां के बस अड्डे से होकर ही टनकपुर के लिए रवाना होते हैं। पीलीभीत-टनकपुर रूट पर मीटरगेज के समय से ट्रेनों के संचालन के दौरान पूर्णागिरि मेले को लेकर हर साल मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है। वर्तमान में बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित हो चुके इस ट्रैक पर चार पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
होली के अगले दिन बुधवार से ही मां पूर्णागिरि मेला शुरू हो गया। मगर, रेलवे ने मां पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं की। इस मामले में जब रेलवे प्रशासन से बात की गई तो अफसरों का कहना था कि अभी मेलार्थियों की संख्या कम है। अभी यात्रियों का आकलन किया जा रहा है। जरूरत पड़ती है तो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि पहले दिन ही इस रेलवे स्टेशन से गोंडा, बहराइच, मैलानी, शाहजहांपुर, कासगंज, बरेली समेत तमाम जगहों से मेलार्थी मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जाने लगे। रेलवे जंक्शन और रोडवेज पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
परिवहन निगम बढ़ा सकता है और बसें भी
मां पूर्णागिरि मेले को लेकर भले ही रेलवे प्रशासन मेलार्थियों की संख्या बढ़ने का इंतजार कर रहा हो, लेकिन परिवहन निगम के पीलीभीत डिपो ने पीलीभीत-टनकपुर रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पूर्व में इस रूट पर आठ बसों का संचालन किया जा रहा था, जो अब बढ़कर 12 हो गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।
पीलीभीत-टनकपुर रूट पर अभी मेलार्थियों की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ है। यदि जरूरत पड़ेगी तो उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इसके बाद ही मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा। -धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर पीलीभीत-टनकपुर रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब कुल 12 बसों चलाई जा रही हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो बसों का संख्या बढ़ाई जाएगी। -विजय गंगवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम