फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lucknow team defeated Bareilly in the inaugural match

Pilibhit News: उद्घाटन मैच में लखनऊ की टीम ने बरेली को दी शिकस्त

Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team defeated Bareilly in the inaugural match
बरेली और लखनऊ के बीच हुए उद्घाटन मैच में शॉट लगाती खिलाड़ी।
तीन दिवसीय यूपी स्टेट सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। उद्घाटन मैच में लखनऊ की टीम ने बरेली को शिकस्त दी।
पहला मैच बरेली और लखनऊ मंडल के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने बरेली को लगातार दो सेटों में 25-21, 25-15 से हराया। दूसरा मैच बस्ती और मुरादाबाद मंडल की टीम के बीच खेला गया। इसमें बस्ती ने 25-02, 25-10 से मुरादाबाद को पराजित किया। तीसरा मैच वाराणसी और कानपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने 25-08, 25- 20 से मैच पर कब्जा जमाया। रविवार का अंतिम मैच आगरा और गोरखपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने लगातार दो सेट में 25-11,25-17 से बढ़त बनाकर आगरा को हरा दिया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि रविवार तक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बरेली, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बस्ती समेत 13 मंडल की टीमें पहुंच चुकी हैं, अन्य टीमें सोमवार तक पहुंच जाएंगी। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि कई साल बाद प्रदेश स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, यह काफी सराहनीय है। उन्होंने परिचय प्राप्त करने के साथ खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, संरक्षक दिनेश साहनी, दीपेंद्र सिंह चौहान, अनिता जोशी, योगेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से निभा रही हूं कोच का दायित्व
12 साल तक वॉलीबॉल खेला। सात बार नेशनल स्तर तक प्रतिभाग किया। इस दौरान चार बार गोल्डन मेडल भी मिले। पिछले चार साल से कोच का दायित्व निभा रही हूं। लखनऊ की टीम में रहकर खिलाड़ियों को गुर सिखाने के प्रयास जारी हैं।
- सुगंध मिश्रा, कोच लखनऊ स्पोर्ट्स टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed