फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loving couple from the SP Put security sought

प्रेमी युगल ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 28 Jul 2015 11:08 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 28 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने के बाद थाना माधोटांडा के गांव रायपुर मुस्तकिल रामपुर निवासी गुरप्रीत कौर ने एसपी को पत्र भेजकर खुद व पति की जान को खतरा बताया है। उसने हाईकोर्ट के दिए गए पुलिस प्रोटेक्शन आदेश की प्रति संलग्न कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। गांव रामपुर निवासी 22 वर्षीय गुरप्रीत कौर ने एसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि उसने हफ्ते भर पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला अवधनगर कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह के साथ प्रेम विवाह किया है। उसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुलिस प्रोटेक्शन प्रस्तुत किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उसने एसपी को आदेश की प्रति देते हुए बताया कि उसे व उसके पति और ससुराल वालों को जान का खतरा है। पति के खिलाफ दर्ज कराई गई अपहरण की रिपोर्ट निरस्त कराने व पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। एसपी जेके शाही ने बताया कि एसओ माधोटांडा को दंपति की सुरक्षा व अन्य कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed