फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord Vishwakarma

धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Thu, 17 Sep 2015 11:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 17 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma

विश्व के प्रथम अभियंता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एलएच शुगर फैक्ट्री सहित कई संस्थानों में हवन में आहुतियां देकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।

विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री में हवन का आयोजन हुआ। मिल उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। हवन के बाद मशीनों और औजारों की पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक अजय भट्ट, आरसी मिश्र, वाईके अग्रवाल, जीपी गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार, संजीव कुमार, किफायतउल्लाह, एचके शर्मा, चिंरजीव गौर, राजवीर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, राज नारायण अवस्थी, नागेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के भंडारण गृह पर विश्वकर्मा पूजन किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। रेलवे स्टेशन की वर्कशाप में भी विश्वकर्मा पूजा की गई। विकलांग पुनर्वास केंद्र पर स्थित कार्यशाला में हवन में आहुतियां प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया ने भगवान विश्वकर्मा की पूजन अर्चना की। इस मौके पर कार्यशाला इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, सियाराम सागर, प्रेमपाल सिंह, श्याम नरेंद्र, दुर्वेश सिंह, उमाचरन मौजूद रहे। बाला आईटीआई में संरक्षक हरिओम चौधरी, प्रधानाचार्य लालता प्रसाद, नरेश सिंह, सोमपाल, नफीस अहमद, चरन सिंह, जयलाल, गौरीशंकर ने विश्वकर्मा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में हुए पूजन में नरेंद्र राय, एसके बाजपेई, शारदा चंद्र, अयोध्या प्रसाद, शशिकांत मिश्रा, देशदीपक मिश्रा, विपिन पांडेय, टीएच जैदी, अशोक मिश्रा, आईपी सिंह, राज बहादुर सिंह, लक्षेश्वर राजू, छत्रपाल, सेवक राम, शशिकांत गुप्ता, रामप्रताप, सुशील शर्मा, वीके गुप्ता और आरडी राम, इंद्रपाल, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मोहम्मद कयामुद्दीन समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद, जेई राजेंद्र प्रसाद मिश्र, दीनदयाल, उमेश सिंह, सर्वजीत, सुनील कुमार, प्रदीप मिश्रा, अरविंद कुमार, चंद्रशेखर, भूपेंद्र कुमार, जयसिंह ने पूजन किया। आदेश आईटीआई में प्रबंधक उमेश गंगवार, प्राचार्य नितिन वर्मा, ओमप्रकाश गंगवार, बाबूराम गंगवार, भुवनेश गंगवार मौजूद रहे।
पूरनपुर। किसान सहाकरी चीनी मिल, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर विश्वकर्मा जयंती पर पूजन हुआ। विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर में हवन पूजन हुआ। इसमें मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, पुनीत शर्मा, ज्योति शर्मा ने आहुतियां दी। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन विश्वकर्मा स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज बाजपेई ने किया। यहां डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, श्याम स्वरूप शर्मा, देव शर्मा, तिलकराम शर्मा, विनय शर्मा, अपूर्व शर्मा, आनंद शर्मा, अनुज शर्मा, बाबूराम शर्मा, तेजराम शर्मा, रामरतन शर्मा, डीएस मेहरा, जगदीश प्रसाद शर्मा, मोहन शर्मा आदि थे।

घुंघचाई। प्रधान बृजेश शर्मा के आवास में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन और पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसमें विधायक पीतमराम, शिव प्रसाद शर्मा, ग्रलजीत सिंह, अशोक खंडेलवाल, लालाराम शर्मा, मनोज शर्मा, डालचंद शर्मा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed