फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord Ram's marriage procession took place, people cheered

Pilibhit News: भगवान राम की निकली बरात, लोगों ने की जय-जयकार

Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram's marriage procession took place, people cheered
कादरचौक कस्बे में निकाली गई राम बारात में शामिल श्रीराम की झांकी। संवाद
कादरचौक। कस्बे में बुधवार को धूमधाम से भगवान राम की बरात निकाली गई। बरात देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर भीड़ जमा रही। लोगों ने भगवान राम की जय-जयकार भी की।
विज्ञापन

रामलीला मैदान राधाकांत मंदिर से रामबरात का शुभारंभ हुआ। यह मुख्य मार्गों से होते हुई किला मंदिर पहुंची। यहां से बरात वापस बजरंग बली मंदिर गई। बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे मां दुर्गा, शंकरजी और हनुमान जी समेत करीब दो दर्जन झांकियां शामिल थीं। सबसे आगे राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप रथ पर सवार थे।
विज्ञापन

काली अखाडा, बैंड, इटावा के घोड़े के साथ आकर्षण झाकियां देखने को दूर दराज से भारी संख्या में भीड़ आई। मंदिर में बनी जनकपुरी में भगवान राम और सीता का विधि-विधान से विवाह हुआ। स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही। इससे पहले रामलीला मंडल के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, संरक्षक महंत ऋषिदास ने आरती उतारकर बरात का प्रस्थान किया। सीओ उझानी शक्ति सिंह के साथ थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह भी बरात में शामिल रहे। संवाद

कादरचौक कस्बे में निकाली गई राम बारात में शामिल श्रीराम की झांकी। संवाद

कादरचौक कस्बे में निकाली गई राम बारात में शामिल श्रीराम की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed