{"_id":"61673490c23ae0494973dac9","slug":"lord-ram-s-procession-came-out-with-pomp-people-welcomed-by-showering-flowers-pilibhit-news-bly462826470","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान राम की बरात, लोगों ने किया पुष्प वर्षाकर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान राम की बरात, लोगों ने किया पुष्प वर्षाकर स्वागत
विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई बरात में शामिल राम और लक्ष्मण की झांकी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के सिलसिले में बुधवार की शाम भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। राम बरात देखने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम बरात का स्वागत किया।
मेला मैदान से शाम को शुरू हुई भगवान राम की बरात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का रूप धारण करने वाले कलाकारों को घोड़ों पर सजाकर बैठाया गया।
सबसे आगे एक ठेेले पर गणेश जी का स्वरूप धारण कर एक कलाकार चल रहा था। घोड़ों के पीछे चल रहे रथ पर राजा दशरथ, वशिष्ठ मुनि और विश्वामित्र का स्वरूप धारण करने वाले कलाकार बैठे थे। बैंड, ढोल बाजों के साथ निकाली गई बरात में बाराती भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। राम बरात देखने के लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के काफी लोग उमड़ पड़े थे। बरात मेला मैदान से ऊंचा मंदिर होते हुए जनता कॉलेज तक आई और पुन: मेला मैदान में पहुंच कर समाप्त हो गई। बरात के साथ चल रहे एक ठेले पर रामचरित मानस का सस्वर पाठ चल रहा था।
बरात के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे, मंत्री महेश चंद्र अग्रवाल, उपसभापति विष्णु कुमार गोयल, प्रबंधक सुरेश ठेकेदार, लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उप प्रबंधक बिल्लू पांडेय, मनोज त्रिपाठी, उपेंद्र शंखधार और अवधेश भट्ट भी थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरात का नेतृत्व गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया।