फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord Krishna school distributed nests

लार्ड कृष्णा स्कूल में बांटे घोंसले

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में गौरैया बचाओ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को घोंसले भी बांटे गए। 
विज्ञापन

विद्यालय में शनिवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने कहा कि गौरैया की संख्या निरंतर घटती जा रही है। वनों की कमी से पक्षियों का जीवन और पर्यावरण संतुलन खतरे में पड़ता जा रहा है। इसका मानव जीवन पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। सभी को गौरैया का जीवन बचाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए। मैनेजर सनी दीक्षित ने ओसिन हाउस की कैप्टन स्नेहा लोधी, फायर हाउस के अमन मिश्र, सन हाउस के आकाश वर्मा, अर्थ हाउस के अंशुमान मिश्र को बर्ड हाउस दिए। सभी हाउस कैप्टन ने गौरैया के साथ अन्य पक्षियों के जीवन की सुरक्षा करने की शपथ ली। अन्य विद्यार्थियों को भी बर्ड हाउस दिए गए। इस मौके पर हाउस इंचार्ज बीना रावत, पल्लवी श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, दीप्शी जैसवार, गुरविंदर सिंह, दीप्ति मिश्रा, हिमांशी लोधी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



आशा बहुओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। आशा बहुओं ने जिला अस्पताल में हुए सास-बहू सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र को ज्ञापन सौंपकर मानेदय में बढ़ोत्तरी और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की। आशा बहुओं ने मांगें पूरी न होने पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में मचला देवी, प्रेम माधुरी, उषा देवी, किश्वरी बेगम, भारती, तरसेम कौर, सुमन देवी, निशा कुशवाहा आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed