{"_id":"6a57d78b474fb6ab510d0c15","slug":"lord-jagannaths-rath-yatra-to-be-taken-out-in-the-city-today-tight-security-arrangements-in-place-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-164209-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की 366वीं ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा बृहस्पतिवार को आरंभ होगी। यह रथयात्रा दोपहर एक बजे मोहल्ला मोहितशिम खां स्थित महाप्रभु जगन्नाथ धाम मंदिर से निकलेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर मजिस्ट्रेट ने आयोजन की अनुमति दे दी है।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रधान सेवक आचार्य हरीश चंद्र शंखधार ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। नगर मजिस्ट्रेट ने आयोजन की अनुमति दी है। अनुमति आदेश में ध्वनि प्रदूषण, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के मानकों का पालन अनिवार्य है।
रथयात्रा महाप्रभु जगन्नाथ धाम मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसमें कल्लूमल कमलेश्वर मंदिर, शरीफ खां चौराहा, झंडेवाला चौराहा और स्टेशन रोड जैसे स्थान शामिल हैं। यात्रा का समापन पुनः महाप्रभु जगन्नाथ धाम मंदिर पर होगा।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने रथयात्रा के आयोजन की अनुमति दी है। यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
यात्रा के अगले दिन शुक्रवार को जगन्नाथ रसोई महाप्रसाद का आयोजन होगा। यह भंडारा श्री अग्रवाल सभा भवन, पीलीभीत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। सनातन परंपरा में भगवान जगन्नाथ के रथ का दर्शन और रथ खींचने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।