फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   loot

मुठभेड़ में लूट के चार आरोपी बदमाश दबोचे

Sat, 04 Sep 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
loot
पूरनपुर। पिता के साथ बाइक से घर जा रहे बैंक मित्र से 2.55 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना का मास्टरमाइंड बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तमंचा, पिस्टल और लूटे गए सवा लाख रुपये बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी, एएसपी ने रात को ही पूरनपुर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी धर्मेंद्र यादव अपने पिता बुद्धराम के साथ बाइक से 16 अगस्त को घर जा रहे थे। गांव मुझा से करीब ढाई किलोमीटर दूर पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के साथ नकदी रखे थैला देने की चेतावनी दी थी। विरोध पर बदमाशों ने धर्मेंद्र के पिता बुद्धराम के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया और थैला लूट कर भाग गए थे। थैला में 2.55 लाख रुपये की नकदी थी। बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर दो स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने धर्मेंद्र की ओर से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े नौ बजे असम हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के पास से पंजाब के जिला रोपण थाना नूरपुर बेदी के कलावा निवासी राजा और पंजाब के ही जिला संगरुर थाना लाहरा गागी की फर्नीचर मार्केट निवासी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजा के पास से 31 हजार रुपये की नकदी, एक चेकबुक, कृष्णा से 39 हजार रुपये, लूटे गए विजिटिंग कार्ड और अन्य अभिलेख बरामद किए गए। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। उन्होंने बताया कि उनके तीनों साथी मैंगलगंज हाईवे पर एक स्थान पर शराब पी रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी तब बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में दो गोली और एक नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली लगी। कोतवाल और नगर चौकी इंचार्ज ने अपनी पिस्टलों से एक-एक फायर किया। गोली लगने से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर थाना नानकमता के गांव सिद्धा नवदिया निवासी जगवीर उर्फ जग्गा और पंजाब के जिला लुधियाना के बसिया रोड वार्ड सात के गगनदीप उर्फ अमीर घायल हो गए। दोनों को रात साढ़े 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। गगनदीप के दाहिने पैर में जबकि जगवीर के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि उधमसिंह नगर के नानकमता के पिपरिया पिस्तौल दलहा निवासी बुद्ध सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि गगनदीप उर्फ अमीर के पास से 25 हजार रुपये की नकदी, एक तमंचा, दो कारतूस मिले। जगवीर के पास से 30 हजार रुपये, पिस्टल, दो कारतूस, काला बैग बरामद हुआ। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश घटना को अंजाम देने में थे शामिल
घटना के दिन घटनास्थल तक दो बाइकों पर सवार होकर पांच बदमाश पहुंचे थे। घटना को जगवीर सिंह उर्फ जग्गा, राजा और कृष्णा ने अंजाम दिया था। तीनों एक बाइक पर थे। जबकि घटनास्थल के समीप दूसरी बाइक पर गगनदीप और बुद्धा खड़े थे। गगनदीप के पास भी तमंचा था। ताकि साथियों के घिरने पर उनको छुड़ाकर ले जाया जा सके। घटना के समय ताबड़तोड़ फायरिंग राजा और जगवीर ने की थी। जबकि कृष्णा साथियों को लेकर घटना के बाद बाइक से भागा था।
कार खरीदने को घटना को दिया था अंजाम
गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि बदमाश कार खरीदना चाहते थे। इसको लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बरामद रुपये बंटवारे में मिले थे। जबकि पांच हजार रुपये बुद्धा के पास थे, जो लेकर मौके से बाइक से भाग गए । कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों का चालान कर दिया गया। बदमाश दूसरे राज्यों के हैं। इनकी क्राइम हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है।
बदमाशों के फोटो, वीडियो से मिली पुलिस को सफलता
कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि घटना के समय बदमाशों ने मोबाइल का प्रयोग नहीं किया। बैंक सहित अन्य स्थानों से बदमाशों की सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फोटो और वीडियो को प्रदेश के कई थानों के अलावा आसपास के थानों में भेजा गया। फोटो, वीडियो से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। साथ ही क्षेत्र में बदमाशों के बड़ी घटना को अंजाम देने को आने की मुखबिर की सूचना पर उनको पकड़ा जा सका।

मुठभेड़ में चार लुटेरे पकड़े गए हैं। उनका एक साथ फरार है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। लुटेरों को पकडने वाली टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed