{"_id":"2066683d1218fa0bb7498aa067630bb4","slug":"loot-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तहसील कर्मी से नगदी, मोबाइल लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तहसील कर्मी से नगदी, मोबाइल लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर कोतवाली के गांव गोबल निवासी रामबहादुर कश्यप ने बताया कि वह तहसील बीसलपुर में चपरासी के पद पर तैनात है। शनिवार को गांव नगरारता में कुछ लोगों को समन तामील कराने के बाद बाइक से महमदपुर सिमरा के रास्ते से होकर गौहनियां जा रहा था। शाम करीब चार बजे गौहनियां स्थित राइस मिल के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आ गए और उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली।
बदमाशों तमंचे के बल पर उससे दो हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। उसने बताया कि बदमाशों ने उसकी बाइक छीनकर कुछ दूर आगे छोड़ दिया और भाग निकले। उन्हाेंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ एसओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।