{"_id":"5e88836e8ebc3e6fa571dade","slug":"lokdaun-pilibhit-news-bly4016524123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता की अलख जगाएंगे.. दीपक जलाएंगे, कोरोना भगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता की अलख जगाएंगे.. दीपक जलाएंगे, कोरोना भगाएंगे
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल यानी आज रात नौ बजे एक साथ अपने घरों की बिजली बंद कर दरवाजे या बालकनी में दीपक, टार्च या मोबाइल जलाने की अपील की है। जनता कर्फ्यू की तरह शहरवासी इस अपील को कोरोना संक्रमण रोकने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने में सफलता का पैमाना मानकर उसका पालन करने का संकल्प ले चुके हैं। पीएम की अपील पर सबने एक स्वर से कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए वह एकता के सहभागी बनेंगे।
प्रधानमंत्री की अपील पर शहर के अलावा ग्रामीण भी अपने घर की लाइट बुझाकर दरवाजे पर दीपक या मोबाइल की लाइट जलाकर नकारात्मक ऊर्जा भगाने की तैयारी कर चुके हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि जब लड़ाई लंबी हो तो इस तरह की एकता प्रदर्शित करना जरूरी है। कोरोना के खिलाफ जंग सबको एकजुट होकर ही लड़नी है। वैसे भी वह सुबह और शाम अपने घर या मंदिर के मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं के समक्ष दीपक जलाते हैं। उसके पीछे माना जाता है कि दीपक जलाने से घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। दीपक के धुएं से घर के अंदर नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया भी समाप्त हो जाते हैं।
जिस घर में सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है, उस घर के सदस्य अंधकार से उजाले की तरफ बढ़ने लगते हैं और रोग मुक्त रहते हैं। दीपक जलाने से दैवी शक्तियां आती हैं। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। घी का दीपक बुझने के बाद भी चार घंटे बाद तक अपना प्रभाव बनाए रखता है। - पंडित ओमकार नाथ
विज्ञापन
पीएम मोदी की यह अच्छी पहल है। इससे लोगों में एकता की भावना जगेगी। डॉक्टर, पुलिस और सफाई कर्मचारियों को इससे बल मिलेगा। हम सब एक हैं, यह संदेश एक दूसरे के दीपक जलाने से सबको मिलेगा। इससे सामान्य जनता के अंदर कोरोना से लड़ने की हिम्मत मिलेगी। - ओम प्रकाश गंगवार, प्रधानाचार्य
प्रधानमंत्री की अपील पर महिलाएं भी इस जंग में लड़ने के लिए उतरेंगी। घर पर दीप जलाना वैसे भी शुभ माना गया है। इस लड़ाई में सबसे आगे खड़े हमारे योद्धा डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी भी उत्साहित होंगे। सबको अच्छा संदेश मिलेगा। लड़ने में उनकी इच्छा शक्ति बढ़ेगी। - नीलू, गृहणी
पीएम की अपील पर हम लोगों ने पहले ताली एवं थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी। एक बार फिर एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हम पांच अप्रैल को रात 9 बजे घर में अंधेरा कर बालकनी या दरवाजे पर दीपक जलाएंगे। प्रधानमंत्री ने कुछ सोचकर ही कार्यक्रम तय किया है। इससे देश को जरूर फायदा होगा। -ममता दुलवानी, गृहणी