फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Locked in the night shelter of the district hospital, where do the guards spend the night

Pilibhit News: जिला अस्पताल के रैन बसेरे में ताला... कहां रात बिताएं तीमारदार

Tue, 27 Jun 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Locked in the night shelter of the district hospital, where do the guards spend the night
जिला अस्पताल के रैन बसेरे के अंदर का दृश्य। संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में तीमारदारों को रात में ठहरने के लिए बनवाया गया रैन बसेरा बेमतलब साबित हो रहा है। एक साल से इसमें ताला पड़ा है। रैन बसेरा बना भी ऐसे स्थान पर है, जहां जल्दी लोगों की नजर उस पर नहीं पहुंच पाती है। कोई बोर्ड या संकेतक भी नहीं लगवाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को रात में ठहरने के लिए 10 वर्ष पूर्व ये रैन बसेरा बनवाया गया था। कोरोना महामारी के दौरान इसके सामने ऑक्सीजन प्लांट बनवा दिया गया। ऐसे में यह दूर से देखने पर नजर ही नहीं आता है। इसके साथ ही जो बोर्ड लगाए गए थे, वे भी हटा दिए गए। करीब एक साल से रैन बसेरे का ताला ही नहीं खोला गया है। इसमें पड़े बेड भी खस्ता हाल हो गए हैं। लंबे समय से साफ-सफाई न हाेने के कारण धूल और मकड़ी के जालों की भरमार है। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

00
न पानी का बंदोबस्त और न शौचालय दुरुस्त
रैन बसेरे के आसपास पेयजल की सुविधा तक नहीं है। शौचालय भी खराब हो चुके हैं। ऐसे में यदि इसे खोल भी दिया जाए तो भी इसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। हालांकि जिम्मेदारों की ओर से अभी इस समस्या को हल करने की कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पास में ही शवगृह होना भी कष्टदायी
रैन बसेरे के पास ही शवगृह है। निर्माण के बाद जब रेन बसेरे को खोला गया था तब भी तीमारदार पड़ोस में शवगृह होने के कारण यहां ठहरने से कतराते थे।
00
सर्दियों में सुधरेंगे हालात
रैन बसेरे में गर्मी में लोग ठहरते ही नहीं हैं। वहां क्या व्यवस्थाएं और इंतजाम हैं, इसका पता कराया जाएगा। अव्यवस्थाएं दूर कराई जाएंगी। सर्दियों में इसे खोला जाएगा। - डाॅ. संजीव सक्सेना, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

जिला अस्पताल के रैन बसेरे के अंदर का दृश्य। संवाद

जिला अस्पताल के रैन बसेरे के अंदर का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed