फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown

लौटने लगे प्रवासी तो कम पड़ने लगीं बसें

Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
lockdown
एक रोडवेज बस में ठूसीं गई सवारियां। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने पर प्रवासियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में लॉकडाउन लगा तो वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। वहीं, पंचायत चुनाव के चलते बसों की संख्या कम हो चुकी हैं। ऐसे में प्रवासियों को सवारी के लिए सर्वाधिक परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली से आने वाली बसें ठसाठस भरी र्हुइं हैं।
विज्ञापन

रोजी रोटी कमाने के लिए जिले के भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रहते हैं। दिल्ली में संक्रमण बढ़ा तो लॉकडाउन लगाया गया है। अभी 26 अप्रैल तक किए गए लॉकडाउन के बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में प्रवासियों ने वापसी का ही मन बनाया है। अभी वाहनों की आवाजाही है, कहीं आगे चलकर यह भी पिछले साल की तरह बंद न हो जाएं, इसलिए कोई रिस्क नहीं ले रहा। लगातार प्रवासियों की वापसी बढ़ गई है। मंगलवार को दिल्ली से आने वाली सभी बसें फुल थीं। नौगवां चौराहा पर उतर रहे प्रवासी मजदूरों के चेहरों पर लॉकडाउन का डर दिखाई दे रहा था। इधर, पंचायत चुनाव के चलते कई बसें गैर जनपद चुनाव ड्यूटी में गई हुई हैं। पीलीभीत -दिल्ली रूट पर 40 बसों का संचालन हो रहा था। चुनाव शुरू होने के बाद 24 बसें रह गईं थीं। सोमवार को उमड़ी भीड़ को देखकर मंगलवार को दिल्ली रूट पर 13 बसों को बढ़ा दिया गया। मगर, ये बसें भी प्रवासियों की संख्या के आगे नाकाफी साबित रही। कई बसों में यात्री ठूसकर भरे हुए थे।
विज्ञापन

दिल्ली से आने की बात भी छिपाते नजर आए प्रवासी
दिल्ली में लॉकडाउन के बाद वापसी करने वाले प्रवासी बचते से नजर आए। अगर कोई उनसे पूछे तो वह दिल्ली से वापसी करने की बात छिपा रहे थे। कोई लखनऊ तो कोई आगरा आदि शहरों का नाम लेकर टाल रहा था। यह सब कोरोना जांच से बचने के लिए माना जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित हो जाएं, मगर घर तो पहुंच गए
दिल्ली से पीलीभीत पहुंची बस में सवार प्रवासी रामलाल समेत अन्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में लॉकडाउन की सीमा बढ़ाई जा सकती है। काम धंधे बंद हो गए थे, कहीं पिछले साल की तरह न फंस जाए, इसलिए वापसी में देरी नहीं की। फिर तो परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाता। किसी तरह अपने घर पहुंच गए। अगर संक्रमित भी हो जाते हैं तो अपने घर तो पहुंच गए।
दिल्ली रूट पर एक ट्रेन, उसमें भी जनरल कोच नहीं
दिल्ली से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए पीलीभीत आने के लिए सिर्फ रोडवेज बसों का ही सहारा है। इस रूट पर दिल्ली के लिए सिर्फ एक ट्रेन है। उसमें भी जनरल कोच नहीं है। ऐसे में मजदूरों के लिए इस ट्रेन से कोई लाभ नहीं है। हालांकि इस ट्रेन से मंगलवार को बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर से अन्य यात्री जंक्शन पर उतरे। रोडवेज बसों की कमी इन दिनों प्रवासी मजदूरों के लिए काफी खल रही है। यही आलम रहा तो फिर प्रवासी मजदूरों के लिए पैदल ही घरों की ओर रुख करना पड़ सकता है।
प्रवासियों की संख्या सैकड़ों में, कोरोना जांच किट सिर्फ 75
परिवहन निगम के बस स्टैंड पर यात्रियों की कोरोना जांच के लिए कोविड जांच केंद्र खोला गया है। शत प्रतिशत जांच के निर्देश दिए गए हैं। मगर, स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे तक सिर्फ 25 लोगों की जांच हुई थी। स्वास्थ्यकर्मियों से एंटीजन किट की जानकारी पर पता चला कि केंद्र पर इस समय करीब 75 किट उपलब्ध है। बाकी स्टॉक में हैं। खास बात तो यह है कि सभी रूट पर से करीब चार सौ से अधिक प्रवासी आ रहे हैं। मगर, इतनी कम किट लेकर ही कर्मचारी को बैठा रखा है।

पंचायत चुनाव में बसों को भेजा गया है। दिल्ली रूट पर 24 बसों का संचालन किया जा रहा था। मंगलवार को 13 बसें और बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए लगातार बसों का बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव से लौट रहीं बसों को तत्काल भेजा जा रहा है। - वीके गंगवार, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed