{"_id":"5e8f54208ebc3e76b32537d6","slug":"lockdown-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4022030140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने फिर तय किए सब्जी और फलों के दाम, नई सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने फिर तय किए सब्जी और फलों के दाम, नई सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सब्जी और फलों के दाम एक बार फिर से निर्धारित किए गए हैं। नई सूची बृहस्पतिवार को मंडी सचिव की ओर से जारी कर दी गई। निर्धारित दामों से अधिक रकम वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जारी की गई नई सूची में प्रति किलो के हिसाब से आलू 18-20 रुपये, प्याज 16-18 रुपये, टमाटर 25-27 रुपये, हरी मिर्च 15-20 रुपये, खीरा 8-10 रुपये, धनिया 20-25 रुपये, लहसुन 100-120 रुपये, गोभी 10-12 रुपये, लौकी 15-20 रुपये, अदरक 65-75 रुपये,, तुरई 50-55 रुपये, मटर 30-35 रुपये, भिंडी 40-45 रुपये, बैंगन 8-10 रुपये, मूली 5-8 रुपये किलो में बेचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पपीता 35-40 रुपये, सेब 70-80 रुपये, केला 30-35 रुपये (दर्जन), संतरा 40-45 रुपये, अनार 80-90 रुपये, अंगूर का दाम 30-40 रुपये किलो निर्धारित किया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि दुकानदार को दामों की सूची चस्पा करनी होगी। अगर कोई इससे अधिक वसूलता पकड़ा गया तो कार्रवाई तय है।