{"_id":"6b009c3926dfa828ee014bc8","slug":"listened-to-womens-concerns-and-issued-instructions-for-their-resolution-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173759-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं की समस्याएं सुनीं, दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं की समस्याएं सुनीं, दिए निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
गोमती सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनती महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी। स्रोत विभाग।
- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पांच बालिकाओं को बांटी बेबी किट
पीलीभीत। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने शुक्रवार को जिले में जनसुनवाई की। विकास भवन के गोमती सभागार में आयोजित जनसुनवाई में मारपीट, घरेलू विवाद और जमीन संबंधी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार, मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
मरौरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मैदना में आयोजित कन्या जन्मोत्सव एवं गोद भराई कार्यक्रम में सदस्य ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस दौरान पांच बालिकाओं को बेबी किट और पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि बेटियों को भेदभाव रहित माहौल देने के साथ ही आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।
प्रसूताओं से जानी भोजन की गुणवत्ता
मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान सुनीता सैनी ने भर्ती प्रसूताओं से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पांच संवासिनियां अल्पवासित मिलीं। सदस्य ने उनसे बातचीत कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।