{"_id":"631f7f228b5453207b751a61","slug":"liquor-party-in-ptr-full-speed-fined-two-pilibhit-news-bly4973933188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआर में शराब पार्टी...भरी तेज रफ्तार, दो पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआर में शराब पार्टी...भरी तेज रफ्तार, दो पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग का जंगल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जंगल में तेज गति से गाड़ी चलाना और शराब पार्टी करना दो कार सवारों को भारी पड़ गया। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दोनों कारों में सवार लोगों से दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद चेतावनी देकर जाने की अनुमति दी गई।
रविवार को डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल जंगल गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर बेहद तेज गति से आ रही एक कार को रुकवा लिया। निर्धारित से ज्यादा गति से कार चलाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। डिप्टी डायरेक्टर जंगल मार्ग की तरफ गए तो देखा एक कार सड़क किनारे खड़ी है। कार में कोई नहीं था। थोड़ा आगे जाकर देखा तो जंगल में शराब पार्टी हो रही थी। बरेली के तीन युवक शराब पी रहे थे। इस पर डिप्टी डायरेक्टर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही दस हजार रुपये कर जुर्माना भी वसूला। तीनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज के जंगल से माधोटांडा-पीलीभीत और असम हाईवे गुजरते हैं। जबकिपूरनपुर-खटीमा मार्ग पर महोफ रेंज का जंगल पड़ता है। जंगल मार्गों पर वन्यजीवों की चहलकदमी भी बनी रहती है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से जंगल में वाहनों की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसको अमल कराने के लिए जंगल सीमा पर बोर्ड भी लगाया गया है। बावजूद इसके लोग इसका पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
जंगल में बेवजह रुकने और तेज गति से वाहन दौड़ना नियमों के खिलाफ है। सख्ती बढ़ाने के लिए रेंज स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर