{"_id":"62ba03293e26787c9a0d8d44","slug":"like-freedom-fighters-democracy-defenders-should-get-facilities-pilibhit-news-bly4896587135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल की याद करके मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल की याद करके मनाया काला दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के एक होटल में लोकतंत्र सेनानियों ने सोमवार को आपातकाल की याद कर के तत्कालीन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की। उस दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाया। मुख्य अतिथि बरेली से आए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षकों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। वह इसकी वकालत करेंगे।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक चंद्र पाल गंगवार विशिष्ट अतिथि रहे। बरेली से आए वीरेंद्र अटल, लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार शम्सा और लोकतंत्र सेनानी सूरज प्रसाद, पूरन लाल गंगवार मंचस्थ रहे। लोकतंत्र सेनानियों के कार्यक्रम को डॉ. वीरेंद्र कुमार सर्वजीत सिंह, प्रमोद कुमार अग्रवाल, तौसीफ अहमद, मोहम्मद रजा ने संबोधित किया। राधेश्याम शर्मा ने संस्कृत में गीत प्रस्तुति किया।
आपातकाल की याद करते हुए उमेश चंद्र व प्रदीप कुमार अग्रवाल अंकुर ने भी गीत प्रस्तुत किए। संचालन लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के मंत्री अश्वनी कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं। उन्होंने बताया कि आपातकाल जिस दिन लागू हुआ था, उसे काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगठन प्रति वर्ष एक कार्यक्रम आयोजित करके लोकतंत्र सेनानियों को एकत्रित करता है।