फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lights of two hundred and fifty villages went off due to storm and rain

बारिश ने उड़ाया फ्यूज, ढाई सौ गांवों की बत्ती गुल

Sat, 17 Sep 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

शनिवार शाम तक बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद जारी थी।132 केवीए के विद्युत सबस्टेशन की सप्लाई में फॉल्ट होने से शहर में बेलो वाले चौराहे क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बजे से गुल हुई बिजली 12 घंटे बाद रात दो बजे आ सकी। मगर 11 हजार केवीए बिजली लाइन में जगह-जगह फॉल्ट से शेरपुरकलां, घुंघचाई, कुर्रैया, हरीपुर विद्युत सब स्टेशन के करीब 20 गांव की बिजली सप्लाई दूसरे दिन शनिवार को शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। ग्राम पंढरी हरि किनापुर, संडा सड़िया, खजुआ दीन नगर, न्यूरिया खुर्द, बिठौरा टांडा कॉलोनी समेत कई गांवों में भी फॉल्ट के कारण रातभर बिजली नहीं आई।

विज्ञापन
Lights of two hundred and fifty villages went off due to storm and rain
मोहल्ला भूरे खां में बदला जा रहा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। तेज हवा के साथ तीन दिन से हो रही बारिश न सिर्फ फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है, बल्कि विद्युत आपूर्ति को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। कहीं पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं, तो कहीं ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ गए। शुक्रवार को जगह-जगह फॉल्ट होने से देहात क्षेत्र के चार उपकेंद्रों से जुड़े 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार शाम तक बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद जारी थी।
विज्ञापन

132 केवीए के विद्युत सबस्टेशन की सप्लाई में फॉल्ट होने से शहर में बेलो वाले चौराहे क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बजे से गुल हुई बिजली 12 घंटे बाद रात दो बजे आ सकी। फीडर बंद होने से निरंजन कुंज कॉलोनी में भी करीब दो घंटा आपूर्ति बंद रही। मोहल्ला फील खाना, पुरानी तहसील, अवध नगर कॉलोनी, सुनगढ़ी, आयुर्वेदिक कॉलेज, एकता नगर और अवध नगर कॉलोनी में भी बिजली की आंख मिचौली पूरी रात जारी रही। मोहल्ला भूरे खां में ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने से करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखने के बाद शनिवार सुबह के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पूरनपुर के 20 गांवों की सप्लाई दूसरे दिन भी सुचारू नहीं
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की खराबी से शुक्रवार को नगर के अलावा शेरपुर, घुंघचाई विद्युत सब स्टेशन के 100 गांवों के 37 हजार घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। देर रात देहात के विद्युत सब स्टेशन से जोड़कर यहां सप्लाई शुरू कर दी गई। मगर 11 हजार केवीए बिजली लाइन में जगह-जगह फॉल्ट से शेरपुरकलां, घुंघचाई, कुर्रैया, हरीपुर विद्युत सब स्टेशन के करीब 20 गांव की बिजली सप्लाई दूसरे दिन शनिवार को शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला सब स्टेशन के 60 गांवों में ब्लैक आउट
गजरौला। तेज हवाओं के चलते गजरौला क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गए। इससे 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट होने से नचनी घाट उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े 60 से अधिक गांव में शुक्रवार दस बजे से सप्लाई ठप हो गई। बीते 24 घंटे से लाइट न होने से गांवों में ब्लैक आउट रहा। हाईवे पर बिठौरा के निकट बड़ी लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई प्रभावित हुई। संवाद
न्यूरिया के कई गांवों में रातभर ठप रही आपूर्ति
न्यूरिया। बंगाली कॉलोनी में लाइन पर पेड़ गिरने से शनिवार पूरी रात बिजली गुल रही। ग्राम पंढरी हरि किनापुर, संडा सड़िया, खजुआ दीन नगर, न्यूरिया खुर्द, बिठौरा टांडा कॉलोनी समेत कई गांवों में भी फॉल्ट के कारण रातभर बिजली नहीं आई। न्यूरिया के अवर अभियंता गौरव कुमार सागर ने बताया कि तार पर पेड़ गिर गए हैं, इससे समस्या उत्पन्न हो रही है। संवाद

बारिश से फॉल्ट की समस्या कुछ बढ़ गई है। कई टीमों को सक्रिय कर फॉल्ट दुरुस्त कराए जा रहे हैं। -ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीलीभीत

न्यूरिया में शनिवार को हुई बारिश के बाद बिजली के तारों पर गिरा पेड़। संवाद

न्यूरिया में शनिवार को हुई बारिश के बाद बिजली के तारों पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed