{"_id":"d9e13a83c56dbc45eff0bc6b16846f5a","slug":"life-suffering-from-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से जनजीवन रहा बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से जनजीवन रहा बेहाल
plibhit
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में तीसरे दिन भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। सुबह शाम शीत लहर से जहां आम जनमानस बेहाल रहा, वहीं दिन में निकली मामूली धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की शुरूआत शीत लहर से हुई। जिसने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह करीब दस बजे के आसपास बादलों के बीच से सूर्यदेव ने दर्शन दिए। करीब चार बजे तक बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन ठिठुर रहे लोगों को इस मामूली धूप ने बड़ी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
शाम के पांच बजते ही शीत लहर ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया। इसके चलते बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरने लगा। शाम को लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढके दिखे। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों व रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव की व्यवस्था न होने से रिक्शे वाले कूड़ा व पन्नी बटोरकर आग जलाते नजर आए। शहर में अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों से में रोष देखा गया।
विज्ञापन