फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LH and get the Ptla Pooja Bajaj

एलएच और बजाज मिल में हुआ पटला पूजन

Mon, 07 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 07 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
LH and get the Ptla Pooja Bajaj
एलएच और बजाज मिल में हुआ पटला पूजन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 जिले की प्राइवेट चीनी मिलों ने पेराई की औपचारिक शुरुआत कर दी है। सोमवार को शहर की एलएच शुगर फैक्ट्री एवं बरखेड़ा की बजाज मिल का पटला पूजन किया गया। जल्द ही दोनों मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एलएच शुगर फैक्ट्री में सुबह पटला पूजन से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ मिल एक्जीक्यूटिव आयुष अग्रवाल एवं जोगिंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने आहुतियां दीं। इसके बाद गेट पर पहुंचकर धर्मकांटा व गन्ना लेकर पहुंचे देवीपुरा के किसान श्रीपाल की बैलगाड़ी का पूजन किया। नारियल फोड़ने के बाद किसान को सम्मानित किया गया। इसके बाद पेराई सेक्टर में पहुुंचकर पटला पूजन कर उसमें गन्ना डाला गया। इस मौके पर मिल डायरेक्टर रामनाथ, चेयरमैन संदीप चंद्रा, डीसीओ राजेश्वर यादव, महाप्रबंधक जीपी गोयल, आरसी मिश्रा, वाईके अग्रवाल, केबी शर्मा, आशीष गुप्ता, गन्ना परिषद चेयरमैन रचित अग्रवाल, समिति सचिव वसी अहमद, एससीडीआई केजी गौतम, संचालक शांतिकुमार, मोहम्मद आफाक, दिग्विजय सिंह, रामकिशन, सत्यपाल गंगवार, उमेश दीक्षित, अरविंद गंगवार, सतनाम सिंह, सर्वजीत सिंह, परमजीत सिंह पैरी, बृजलाल, एचके शर्मा, एसके राठी, अशोक कुमार अग्रवाल, किफायतउल्लाह, प्रदीप कुमार अग्रवाल, चिरंजीव गौर, मूलचंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, केके त्रिपाठी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल में सोमवार को पटला पूजन किया गया। इससे पूर्व रविवार को रामचरित मानस का पाठ रखा गया। सुबह पाठ का समापन होने के बाद हवन हुआ। हवन के बाद मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे ग्राम पुन्नापुर के किसान बेचेलाल, भैंसहा ग्वालपुर के सत्यप्रकाश व शाहगढ़ क्रय केंद्र से ट्रक लेकर पहुंचे चालक नरेश कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद यूनिट हेड जेएस जादौन,  डीसीओ राजेश्वर यादव व गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष राजेश गंगवार उर्फ राजू सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने केन कैरियर पर नारियल फोड़ा और गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। यहां ललित तोमर, सुखवंत सिंह, जीवी चतुर्वेदी, प्रभात श्रीवास्तव, शिवेश सिंह, सचिव जितेन्द्र कुमार, परमेश्वरीलाल, गोपाल दास, सोहनलाल, अशोक कुमार, भगवान सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed