{"_id":"c0277ee5ea98c39d207b909f0a57aec6","slug":"letter-to-chief-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
मझोला/पीलीभीत।
Updated Sun, 31 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चेयरमैन अजय गोयल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन द्वारा पूर्णागिरि दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि पूर्णगिरि दर्शन को जाने वाले रेलयात्रियों के साथ अकसर घटनाएं घट रही है। रेलवे पुलिस की लापरवाही के चलते अराजक तत्व घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पत्र में टनकपुर आने जाने वाली ट्रेनों में जीआरपी जवानों की संख्या बढ़ाने, प्रत्येक कोच में सीसी कैमरे लगवाने की मांग की।
हकीकत जानने पहुंचे चेयरमैन
नगरपंचायत चेयरमैन कुछ कस्बावासियों के साथ रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन मास्टर से सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी की। स्टेशन मास्टर ने सुरक्षाकर्मियों के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। बताया कि सुरक्षाकर्मी कब आते हैं कब चले जाते हैं कोई पता नहीं। चेयरमैन ने बताया कि ट्रेन में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।