{"_id":"6657799e9ac0fea8fa003204","slug":"letter-sent-to-bsa-authenticity-of-tc-will-be-checked-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117092-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीएसए को भेजा पत्र, जांची जाएगी टीसी की सत्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीएसए को भेजा पत्र, जांची जाएगी टीसी की सत्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाबालिग का विवाह कराने के मामले में अब टीसी की सत्यता की जांच की जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी ने बीएसए को पत्र भेजा है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नाबालिग की शादी कराने का आरोप लगाते हुए माधोटांडा क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी। महिला की ओर से कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मामले की डीएम के स्तर से जांच की जा रही है।
वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से भी जांच हो रही है। एक दिन पहले वह किशोरी के घर गए थे। वहां उन्होंने टीसी देखी तो ओवरराइटिंग की आशंका जताई थी। इसके बाद अब असली टीसी के लिए बीएसए को पत्र भेजा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया जांच के लिए बीएसए से किशोरी से संबंधित स्कूल के दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।