फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Les rural bank still cash

ग्रामीण क्षेत्र की बैंक अब भी कैश लेस

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Les rural bank still cash
ग्रामीण क्षेत्र की बैंक अब भी कैश लेस
 ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में कैश की कमी दूर नहीं हो रही है। इससे ग्राहकों को कठिनाई हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्र के बैंकों में नाम मात्र के लोग देखे गए। एटीएम से भी धनराशि निकलती रही। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद अब शहर की बैंकों में मारा मारी लगभग खत्म हो गई है। लोगों को थोड़े इंतजार के बाद धनराशि मिल जा रही है। मंगलवार को शहर के अधिकांश एटीएम में लाइन नहीं दिखी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में धनराशि न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पूरनपुर। नोट बंदी के बाद बैंक शाखाओं में अब ग्राहकों की भीड़ धीरे धीरे कम होने लगी, लेकिन नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं के एटीएम बंद रहने से एटीएम कक्षों के बाहर लगने वाली भीड़ समाप्त नहीं हो रही है। नगर के अलावा देहात की बैंक शाखाओं में अभी भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन

बीसलपुर। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बरसिया शाखा में कैश न होने पर ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्राहकों मेें काफी रोष देखा गया। 
बिलसंडा। क्षेत्र की नांद गांव की बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश न आने से लोग परेशान हुए। नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

वृद्धा से सिपाही ने की धक्का मुक्की
जमुनिया। गांव स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक पर नकदी पाने के लिए सुबह से ही लोग कतार मेें लगे थे। इस बीच एक वृद्धा जो थक कर किनारे बैठ गई थी नंबर आने पर अंदर जाने लगी। इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही हरि नरायन ने पहले उसे रोका बाद में जम ग्रामीणों ने उसे अंदर जाने देने को कहा तो सिपाही भिड़ गया। आरोप है सिपाही ने वृद्धा को भी धक्का दे दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी सिपाही वहां से जा चुका था। ग्रामीणों ने 100 नंबर भी डायल किया। कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन मामला विभागीय होने के कारण पूछताछ के बाद चली गई। कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं गांव के ही रजत वर्मा ने बताया कि चौकी का सिपाही प्रतिदिन यहां आकर लोगों की पासबुक जमा कर लेता हैं। इसके बाद अपने मिलने वालों को भुगतान दिला देता है। उसने इसकी तहरीर भी चौकी प्रभारी को दी है। चौकी प्रभारी पान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed