फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lepord

दो शावकों संग घर में घुसा तेंदुआ, मची खलबली

Mon, 02 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lepord
माधोटांडा/ पीलीभीत। बराही रेंज के सीमावर्ती इलाके में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। अलग-अलग क्षेत्रों में करीब चार तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। शनिवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ दो शावकों संग नौजल्हा गांव के हाजरा सरकार के मकान में घुस गया। तेंदुए ने आंगन में एक मुर्गी पर हमला किया। जागने पर घर के लोगों ने शोर मचाने तो तेंदुआ भाग गया। इसके अलावा शिवा गायन के घर में भी तेंदुए ने दस्तक दी।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत नौजल्हा क्षेत्र के जंगल से निकला तेंदुआ करीब एक साल से आबादी क्षेत्र में दहशत फैलाए है। दस किमी के दायरे में चहलकदमी कर रहे तेंदुए आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। अब तक कई दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। पूर्व में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए अफसर गंभीर हुए और मुख्यालय से अनुमति लेने के बाद क्षेत्र से तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद किया गया था, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी नहीं रुक सकी। इधर, दो माह पूर्व से एक बार फिर गभिया सहराई, महाराजपुर, नौजल्हा, बंदूीभूड़ समेत गांव में तेंदुए का आतंक शुरू हो गया। शनिवार आधी रात के बाद नौजल्हा गांव की आबादी में तेंदुआ दो शावकों के साथ पहुंचा गया। पहले हाजरा सरकार के घर घुसकर मुर्गी पर हमला किया। घर में मौजूद कुत्ते के भौंकने पर जागे परिजनों की तेंदुए पर नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। शोर शराबा करने पर तेंदुआ मुर्गी को छोड़कर भाग गया। पड़ोसी निरा सरकार ने टार्च की रोशनी में देखा तो बाहर केले के खेत में दो छोटे शावक खड़े थे। रविवार सुबह एक बार फिर जंगल से सटे इलाके में स्थित शिवा गायन के घर में घुस गया। तेंदुआ देख घर में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। जैसे तैसे तेंदुए को खदेड़ा।
विज्ञापन


चार दिन से देखी जा रही मौजूदगी
नौजल्हा गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ रही है। पिछले चार दिनों से तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर दहशत फैलाए हुए है। चार दिन पूर्व गांव निवासी हरी सरकार के घर में घुसकर दो बतख को उठा ले गया था। इसके अलावा दो दिन पूर्व भी विजय के घर से मुर्गी को उठा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए की सक्रियता की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय वनकर्मियों को गांव में भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। जंगल के किनारे का इलाका है, इसलिए यह दिक्कते आ रही है। - राम बहादुर, प्रभारी इंजार्च, नौजल्हा वन चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed