{"_id":"5d519f618ebc3e6d1b7402a9","slug":"lepord-pilibhit-news-bly3721608165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन
माधोटांडा। आबादी से सटे इलाकों में तेंदुए की दस्तक लगातार बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए की आबादी क्षेत्र में आवाजाही रोकने के लिए कोई ठोस बंदोबस्त नहीं कर सके हैं। एक बार फिर तेंदुआ जंगल से निकलकर धुरिया पलिया इलाके में पहुंच गया और गांव के ही विनोद कुमार के घर से उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। इसकी सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
बराही रेंज के अंतर्गत जंगल से बाहर निकल रहे तेंदुओं की रोकथाम करने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। यही वजह है कि इंडो नेपाल बॉर्डर के साथ धुरिया पलिया क्षेत्र में भी पिछले एक माह से तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। एक के बाद एक मवेशियों को निवाला बनाया जा रहा है। रविवार रात एक बार फिर जंगल से बाहर निकलकर मझारा बघा गांव की सीमा में तेंदुए ने दस्तक दी। गांव के ही विनोद कुमार ने बताया कि उनके घर के बरामदे में पालतू कुत्ता रहता था। रविवार की रात तेंदुआ घर में घुस गया और कुत्ते को जबड़े में दबोचकर ले गया। सोमवार सुबह उनको घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। इधर, रेंजर वजीर हसन ने बताया कि तेंदुए की लगातार निगरानी की जा रही है। वनकर्मियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। मौके पर टीम भेजकर जानकारी कराई गई है।
तालाब में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत
बीसलपुर। गजरौला के पूर्व प्रधान पूरनलाल ने सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक को पत्र भेजकर गांव के तालाब से मगरमच्छ पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि तालाब में मगरमच्छ के मौजूद होने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। पत्र में कहा गया है कि गांव के बाहर स्थित तालाब में काफी दिनों से एक मगरमच्छ मौजूद है, जो अक्सर तालाब से बाहर निकल आता है। मगरमच्छ के डर की वजह से गांव के लोग तालाब में पशुओं को पानी पिलाने नहीं ले जा रहे हैं।