फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard spotted in Udaipur and Sabalpur; fled towards the fields after noise was raised.

Pilibhit News: उदयपुर और सबलपुर में दिखा तेंदुआ, शोर मचाने पर गया खेतों की ओर

Thu, 10 Sep 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Udaipur and Sabalpur; fled towards the fields after noise was raised.
सामाजिक वानिकी की टीम को गांव सबलपुर के समीप मिले तेंदुआ के पंजों के निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव सबलपुर और गांव उदयपुर के समीप तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। शोर-शराबा पर गांव सबलपुर के समीप तेंदुआ गन्ना के खेतों की ओर और गांव उदयपुर के समीप बाग की ओर चला गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को गांव सबलपुर के समीप तेंदुआ के पंजों के निशान मिले।


करीब दो महीने से चीनी मिल, गांव पिपरिया दुलई सहित आसपास के गांवों में तेंदुआ की चहल कदमी पर चीनी मिल, गांव रुरिया सलेमपुर के समीप पिंजरा लगाया गया है। पिंजरा के समीप तक तेंदुआ नहीं पहुंच रहा है। पिछते पांच दिनों से गांव उदयपुर खुर्द के समीप तेंदुआ की चहल कदमी हो रही है। बुधवार को गांव उदयपुर के समीप सुशील कुमार के गन्ना के खेत से निकला तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर तेंदुआ गांव के रामनरेश के बाग की ओर चला गया। गांव सबलपुर के दक्षिण में तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। तब तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि गांव सबलपुर के समीप तेंदुआ की सूचना पर टीम को भेजा गया था। टीम को तेेंदुआ के पंजों के निशान मिले है। तेंदुआ की निगरानी को टीमें लगी हुई है। उसे पकडऩे को दो स्थानों पर पिंजरें पहले से ही लगे है। तेंदुआ की चहल कदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed