फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard seen with two cubs near helipad of pm narendra modi election rally in pilibhit

Pilibhit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर जहां पर बन रहा हैलीपैड, वहां से सवा किमी दूर शावकों संग दिखा तेंदुआ

Fri, 05 Apr 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 06:51 PM IST
सार

पीलीभीत शहर से सटे इलाकों में फिर वन्यजीवों की चहलकदमी देखी गई है। शहर से करीब तीन किमी टनकपुर हाईवे किनारे ईंट भट्ठे के समीप गेहूं के खेत में तेंदुआ का कुनबा देखा गया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर तेंदुआ देखा गया है, वहां से करीब सवा किमी दूर पीएम मोदी की सभा को लेकर हैलीपैड बनाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Leopard seen with two cubs near helipad of pm narendra modi election rally in pilibhit
हैलीपैड से सवा किमी दूर खेत में शावकों के साथ घूमता तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत शहर से सटे गांव पुरानी पीलीभीत के बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास गेहूं के खेत में तेंदुए का कुनबा देखा गया है। दो शावकों के साथ तेंदुए को देख खेतों में काम करने वालों में दहशत है। शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी के साथ अब शहर से सटे गांव पुरानी पीलीभीत में तेंदुए ने अपने दो शावकों के साथ दस्तक दी है। गांव के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास गेहूं के खेत में तेंदुआ दो शावकों के साथ डेरा जमाया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोगों ने तेंदुए और शावकों के साथ खेतों में जाते देखा गया। अंधेरा होने पर तेंदुआ दीवार पर आराम करता देखा गया। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भट्ठे पर मौजूद लोगों ने बताया शुक्रवार की सुबह भी तेंदुए का कुनबा गेहूं के खेत में देखा गया। इससे वहां पर काफी भीड़ लग गई। गेहूं के खेत में तेंदुआ और दो शावकों के होने की जानकारी होते ही सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा सोनी सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पगचिह्नों को ट्रेस किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा किमी दूरी पर तैयार हो रहा हेलीपैड
जहां पर तेंदुए की बच्चों के साथ मौजूदगी है। उससे सवा किलोमीटर दूरी पर मोमीनगंज में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हेलीपैड बनाया जा रहा है। यहां पर इस समय काफी संख्या में लोग काम कर रहे हैं।
 

पहले भी शावकों के साथ आ चुका तेंदुआ
बंद पड़े भट्ठे के मालिक एवं वाइल्ड लाइफ से जुडे पुनीत धमेजा ने बताया कि एक साल पहले भी तेंदुआ यहां आया था। गेहूं के खेत में ही शावकों को जन्म दिया था। शावक बड़े हुए तो वह चला गया था। शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

पीटीआर मनीष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई थी। मौके पर टीम को लगाया गया है। निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ी तो इन्हें पकड़वाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed