{"_id":"66f068c1c34b45aeb507d944","slug":"leopard-roaming-in-the-populated-area-in-amaria-captured-on-camera-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122848-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अमरिया में आबादी क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ, कैमरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अमरिया में आबादी क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ, कैमरे में हुआ कैद
विज्ञापन
अमरिया के मझारा गांव में घूमता तेंदुआ।स्रोत:वीडियो ग्रैब
अमरिया। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के निकट घूम रहे तेंदुओं की सक्रियता जारी है। रविवार सुबह मझारा गांव में गुरुद्वारे के निकट तेंदुए की चहलकदमी देखे जाने से खलबली मच गई। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में तेंदुए की फुटेज भी कैद हो गई।
अमरिया तहसील क्षेत्र हमेशा से बाघ और तेंदुओं का गढ़ रहा है। छह साल पूर्व जंगल से बाहर करीब छह से अधिक बाघों की मौजूदगी बनी रहती थी। कई साल तक बाघ क्षेत्र में ही डेरा जमाए रहे, लेकिन कोरोना काल के बाद बाघों की मौजूदगी क्षेत्र में कम हो गई।
इधर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता फिर बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि करीब तीन तेंदुए क्षेत्र में चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं। आए दिन घरों के बाहर तक पहुंच जाते हैं। इससे छोटे बच्चों को अधिक खतरा है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती है।
विज्ञापन
रविवार सुबह क्षेत्र के गांव मझारा में गुरुद्वारे के निकट तेंदुआ पहुंच गया। इसके पास में स्थित एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में उसकी चहलकदमी कैद हो गई। जानकारी के बाद क्षेत्र के लोग सतर्क हुए। शोर-शराबा कर उसे आबादी क्षेत्र से दूर किया गया। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई है। इसके बाद वनकर्मियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। डिप्टी रेंजर देवऋषि ने बताया कि टीम को सतर्क कर दिया गया है।