{"_id":"6261a70a48d0401ab155b32f","slug":"leopard-pounces-on-laborers-peeling-sugarcane-one-injured-pilibhit-news-bly482291737","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना छील रहे मजदूरों पर झपटा तेंदुआ, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना छील रहे मजदूरों पर झपटा तेंदुआ, एक घायल
विज्ञापन
Leopard pounces on laborers peeling sugarcane, one injured
पूरनपुर। गन्ना छील रहे मजदूरों पर खेत में छिपा तेंदुआ झपट पड़ा। मजदूरों में भगदड़ मच गई। तेंदुए ने एक मजदूर को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र गांव निजामपुर से करीब पौन किलोमीटर दूर हरीपुर जंगल है।
गांव निवासी हरिप्रसाद, उसका बड़ा भाई जितेंद्र और आठ दस अन्य मजदूर गांव के पश्चिम में गन्ना छीलने गए थे। मजदूरों ने गन्ना की छिलाई शुरू ही थी। इस दौरान खेत में छिपा तेंदुआ मजदूरों पर झपट पड़ा। हरिप्रसाद को पंजा मारकर घायल कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि बाकी लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
सूचना पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस भी पहुंची। घायल को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि शुरू में बाघ के हमले से मजदूर के घायल होने का शोर मचा। मौके पर जाकर देखा तो तेंदुआ का हमला था। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।