{"_id":"613d11068ebc3e74e77fe482","slug":"leopard-pilibhit-news-bly459302130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच घरों के बाहर घूम रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच घरों के बाहर घूम रहा तेंदुआ
विज्ञापन
अमरिया के गांव कटैया में मिले तेंदुए के पग चिह्न।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। इलाके के गांव कटैया पंडरी में पिछले चार दिनों से एक तेंदुआ डेरा जमाए हुए है। रात को घरों के बाहर तेंदुआ के पगचिह्न देखने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग कर्मियों ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।
गांव कटैया पंडरी निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि कई सालों से क्षेत्र में बाघ प्रवास कर रहे हैं। हालांकि बाघ अभी तक हमलावर नहीं हुए हैं। मगर जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पिछले चार दिनों से एक तेंदुआ खेतों से हाकर घरों के आसपास चहल कदमी कर रहा है।
इससे लोग सहमे हुए हैं। तेंदुआ के डर की वजह से लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। तेंदुआ की चहल कदमी की सूचना पर शनिवार को पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, कर्मचारी शैलेंद्र कुमार, गौरव, चेतन कुमार, राजीव डाली ने पगचिह्न ट्रेस किए है। तेंदुआ के ताजा पगचिह्न देख रेंजर ने ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की ओर से भटककर एक तेंदुआ गांव कटैया पंडरी के आसपास पहुंचा गया है। सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजकर पगचिह्न ट्रेस कराए जा रहे हैं। जंगल की ओर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। - सतेंद्र कुमार चौधरी, एसडीओ सामाजिक वानिकी