फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard killed a calf near the population

Pilibhit News: आबादी के निकट तेंदुए ने बछिया को मार डाला

Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed a calf near the population
योगेंद्र कुमार फाइल फोटो।
कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए ने बछिया को मार डाला। हमले के बाद से तेंदुए के गांव के निकट डेरा जमाए होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पीटीआर की बराही रेंज के नौजल्हा जंगल से सटे इलाके में बूंदीभूड़ गांव स्थित है। रविवार को जंगल से निकलकर एक तेंदुआ गांव के निकट पहुंच गया। यहां आबादी के निकट खेतों में घूम रही एक बछिया को हमला कर मार डाला। हमले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा। इसके बाद सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के निकट ही डेरा जमाए हुुए हैं। जिससे दहशत है। हमले का खतरा भी बना हुआ है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सियार के हमले में घायल युवक की मौत



बरखेड़ा। एक माह पूर्व सियार के हमले में घायल युवक की रविवार शाम मौत हो गई।



थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू निवासी अभय सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उनके छोटे भाई योगेंद्र कुमार (35) को खेत पर जाते समय सियार ने हमला कर घायल किया था। उसके पैर में जख्म हुए थे। जिसका गांव में ही देशी उपचार कराया। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसपर पीलीभीत के निजी अस्पताल के बाद बरेली में भी उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।



इसपर परिजन पूर्व में उसे ऋषिकेश एम्स लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद रैबीज के लक्षण बताकर उसे घर भेज दिया। रविवार शाम उसकी घर पर मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

--
सियार के हमले में महिला जख्मी

अमरिया। आबादी क्षेत्र में घूम रहे सियार ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव भौना निवासी मोहनलाल ने बताया कि वह सोमवार को घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी गीता देवी घर पर अकेली थी। इस दौरान दिन में लगभग 11 बजे एक सियार ने घर में घुसकर गीता देवी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन दरोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर सतर्कता बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed