{"_id":"5a8839524f1c1bf17b8b7bdf","slug":"leopard-enters-house-in-puraina-maharajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधोटांडा के पुरैना महाराजपुर के घर में घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधोटांडा के पुरैना महाराजपुर के घर में घुसा तेंदुआ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
leopard
शनिवार को वन विभाग की निगरानी टीम को अमरिया क्षेत्र के कई गांव में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वहीं माधोटांडा क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेंदुआ एक घर में घुस गया।
माधोटांडा के बराही रेंज के जंगल से निकला तेंदुआ शुक्रवार को रात ग्राम पुरैना ताल्लुके महाराजपुर में घुस गया। यहां निखिल बैरागी के छप्परपोश घर में घुसकर उसने पालतू कुत्ते को निवाला बनाया। आहट पर जागे घरवालों ने तेंदुए को देख शोर मचाया जिसपर तेंदुआ घर से निकलकर गन्ने के खेत में घुस गया। शनिवार सुबह जानकारी करने पर वनरक्षक ओमप्रकाश ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले भी बाघ ने इसी गांव में घूम रहे सांड़ पर हमला कर उसे मार डाला था। वनरक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
अमरिया क्षेत्र में शनिवार को गश्त पर निकली सामाजिक वानिकी की निगरानी टीम को गजरौला फार्म, शुक्ला फार्म, एसपी फार्म व कैलाश नदी के निकट गांव कैमोर निवासी फैजान के खेतों में बाघ के पदचिह्न मिले। पगचिह्न ट्रेस करने के बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सतर्क रहने की अपील की।