फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard entered the poultry farm and killed 250 chickens

Pilibhit News: तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर मार डाले 250 मुर्गे

Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the poultry farm and killed 250 chickens
पोल्ट्री फार्म के बाहर पड़े मुर्गे ।संवाद
कलीनगर। बराही रेंज के सटे इलाके में तेंदुओं की सक्रियता बनी हुई है। बुधवार रात तेंदुए ने मझारा गांव की सीमा में स्थित पोल्ट्री फार्म में घुसकर 250 मुर्गे मार डाले। इसके बाद जंगल की ओर भाग गया। बृहस्पतिवार सुबह पोल्ट्री फार्म संचालक ने वनकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत बराही रेंज के सटे सेल्हा गांव में तेंदुआ कई दिनों से उत्पात मचा रहा है। बुधवार रात तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव मझारा ताल्लुके महाराजपुर की सीमा में किसान बलदेव सिंह के पोल्ट्री फार्म में घुस गया। तेंदुए ने 250 से अधिक मुर्गे मार डाले। आधा घंटे तक उत्पात मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। बृहस्पतिवार सुबह बलदेव सिंह पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो वहां की हालात देख सहम गए। आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिले।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वनकर्मियों को सूचना दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद निगरानी बढ़ा दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया की सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्हें निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed