फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard entered the house two goats Mrin

तेंदुए ने घर में घुसकर दो बकरियां मारीं

Fri, 05 Aug 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 तराई क्षेत्र के राजपुर सिमरा गांव में गुरुवार रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। शोर शराबे पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

राजपुर सिमरा निवासी रामधनी यादव का परिवार खाना खाकर सोया ही था कि करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ उनके घर में घुस आया। उसने चारपाई से बंधी दो बकरियों पर हमला कर मार डाला और फिर उन्हें खींचकर ले जाने की कोशिश की। तेंदुआ को देखकर घर में बंधे अन्य पशु चीखने लगे। इससे परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसकी सूचना सिमरा वन चौकी और बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि वह सरकारी कार्य से जिला मुख्यालय आए हैं। वन दरोगा मोहम्मद आरिफ को मौके पर भेजा गया है। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पग मार्क तेंदुआ के ही मिले हैं। वही बकरी जैसे छोटे जानवरों का शिकार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed