फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard dragged the goat from the house and ran away after hearing the noise

Pilibhit News: घर से बकरी को खींचकर ले गया तेंदुआ, शोर पर छोड़कर भागा

Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leopard dragged the goat from the house and ran away after hearing the noise
अमरिया। बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह पांच बजे गांव महेशपुर में पहुंचे तेंदुए ने ग्रामीण ओमप्रकाश के घर से बकरी को उठा लिया। शोर शराबे पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। घायल बकरी का उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा रफियापुर में भी बाघ की चहलकदमी देखी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव महेशपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह घर अंदर सो रहे थे। सोमवार को सुबह पांच बजे एक तेंदुआ घर में घुस आया और आंगन में बंधी बकरी पर हमला कर उसे पड़ोस के खेत में खींच ले गया। बकरी की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया, तेंदुआ बकरी छोड़कर भाग गया। सूचना पर सुबह को वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव ढाली ने पहुंच कर पगचिह्न ट्रेस किए। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव रफिया पुर निवासी तलविंदर सिंह ने बताया सुबह छह बजे बह बाइक से अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर बाघ खड़ा दिखाई दिया। बाघ को सामने देखकर पसीने छूट गए। मोटरसाइकिल रास्ते में फेंक कर जान बचाकर शोर शराबा करते हुए घर के अंदर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि पगचिह्नत ट्रेस कर निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed